बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= प्रचार प्रसार की कमी और जानकारी के अभाव में नहीं भर पाईं फार्म =
=:बस्तर में योजना के लिए विशेष अभियान जरूरी =
जगदलपुर। प्रचार प्रसार न होने और जानकारी के अभाव के चलते बस्तर संभाग की हजारों महतारियां महतारी वंदन के लाभ से वंचित रह गईं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और सरकारी तंत्र की ओर से सूचना की कमी के कारण कई महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रही हैं।
बस्तर संभाग के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण वे इसका लाभ नहीं उठा पा रही हैं। सरकार को बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें। खासकर बस्तर संभाग में इस योजना के व्यापक प्रचार प्रसार की जरूरत है। शासन प्रशासन द्वारा बस्तर की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के आवेदन के लिए पुनः अवसर की जानकारी नहीं दी गई, जिससे अंतिम तिथि निकल गई और वे योजना के लाभ से वंचित रह गईं। सरकार को ऐसी महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान करना चाहिए ताकि वे भी योजना का लाभ उठा सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक महतारी वंदन योजना का आवेदन के लिए प्रचार प्रसार करना चाहिए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास और परियोजना कार्यालय में भी महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण छूटी हुई महिलाओं को महतारी वंदन योजना का फार्म नहीं भराया गया। इससे महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाया।सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक महतारी वंदन योजना का प्रचार प्रसार करना चाहिए और आर्थिक रूप से कमजोर गरीब महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान करना चाहिए। ऐसी महिलाओं के लिए जो योजना के आवेदन की प्रक्रिया में देरी या जानकारी की कमी के कारण वंचित हो गई हैं।









