Home कोरबा सजग कोरबा कार्यक्रम के तहत बालिका गृह में बच्चियों को दी गई...

सजग कोरबा कार्यक्रम के तहत बालिका गृह में बच्चियों को दी गई जागरूकता की सीख

43
0
कोरबा।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 01/09/2025 को सजग कोरबा कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका गृह वैदेही वत्सल गृह, कोरबा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भावना खंडारे, महिला आरक्षक प्रतिभा राय, अनुसुइया भानु, समाज सेविका श्रीमती प्रियंका तिवारी तथा आरक्षक ओमप्रकाश निर्मलकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को गुड टच और बैड टच की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार ऐसी परिस्थितियों की पहचान कर स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके साथ ही बालिकाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी भी साझा की गई, ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।
महिला सेल टीम ने बच्चियों को आत्मरक्षा के महत्व से परिचित कराते हुए मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या शोषण की स्थिति में वे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकती हैं।
इस मौके पर बालिका गृह की लगभग सभी बच्चियाँ उपस्थित रहीं और कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल होकर जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सामाजिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here