Home चर्चा में प्रधानमंत्री एवं मातृ-शक्ति के अपमान के विरोध में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन...

प्रधानमंत्री एवं मातृ-शक्ति के अपमान के विरोध में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन

35
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
दरभंगा (बिहार) में सार्वजनिक मंच से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उनकी माताजी के लिए अभद्र एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। इस आपत्तिजनक बयान के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण ने जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष फ़नेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने आरंग कांग्रेस भवन मुख्यालय के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।
इस दौरान गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा —
 “राहुल गांधी मुर्दाबाद”
 “तेजस्वी यादव होश में आओ”
 “भारत माता की जय”
जिला अध्यक्ष फ़नेंद्र वर्मा ने कहा—
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अपमान, पूरे देश का अपमान है। देश की मातृशक्ति के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। युवा मोर्चा हर स्तर पर विरोध करता रहेगा।”
युवा कार्यकर्ताओं ने कहा—
“हम सब प्रधानमंत्री जी और देश की हर माँ-बहन के सम्मान के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।”
इस सफल विरोध प्रदर्शन में भाजपा से भाजपा जिला महामंत्री छोटेलाल सोनकर जी केके भारद्वाज जी गणेश साहू चंद्रशेखर साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा देवनाथ साहू महामंत्री अशोक चंद्राकर राकेश सोनकर जनपद अध्यक्ष मुरली साहू उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर, लुकेश साहू जनपद, तोषण साहू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री गजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष गोयल भट्ट, ज्ञान प्रकाश चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश देन्वांगन, महेश यदु,हनुमंत आदिल, पिंटू साहू,तिनुकांत वर्मा, विक्रांत सोनकर, खुमेश यदु,शशिकांत साहू, गोविंद डहरिया, खिलेश साहू, चेतन साहू, सागर साहू, सागर बारले, सागर पटेल,यशपाल लोधी, सिद्धार्थ पाटकर,आयुष्मान शर्मा,मिथलेश पटेल,बसंत साहू,मनु जलसक्षत्री,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थि थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here