Home चर्चा में निजी क्षेत्र से खनन का विरोध

निजी क्षेत्र से खनन का विरोध

54
0

(बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा)

किरंदुल। एनएमडीसी मैनेजमेंट किरंदुल द्वारा प्राइवेट ठेकेदारों के माध्यम से डिपॉजिट 14 से संबंधित जमीन पर माइनिंग कराने हेतु भूमिपूजन करने का संयुक्त खदान मजदूर संघ ने कड़ा विरोध किया है।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि संयुक्त खदान मजदूर संघ को बिना विश्वास में लिए डिपाजिट- 14 में खनन का काम निजी हाथों में सौंपे जाने के कारण संघ ने भूमिपूजन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस जगह माइनिंग का काम डिपार्टमेंट खुद कर सकता है तब निजी लोगों से माइनिंग कराना उचित नहीं है। संघ के प्रदेश सचिव कामरेड एमएस साजी के साथ सैकड़ों लोगों ने भूमिपूजन करने वाले को वहां से खदेड़ कर मैनेजमेंट को ऐसा नहीं करने की चेतावनी भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here