मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी- भरतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत व ग्राम मसर्रा में आकाशीय बिजली गिरने से एक नंग गाय एवं एक नग बैल की मौत हो गयी, इस हादसे में ज्वाला प्रसाद यादव पिता कौशल प्रसाद यादव के दो मवेशी खत्म हो गए। आज करीब दोपहर के 2.30 बजे अचानक गरज चमक के साथ बारिश से हुई इस घटना ने परिवार की जीविका ही छीन लिया । गांव के बगल में बैल और गए चर रहे थे। आंधी के साथ बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से गाय एवं बैल की मौके पर मौत हो गई। परिवार की जीविका का मुख्य साधन पशुधन ही था। जिसे खोने से परिवार में गहरी शोक का मातम पसर गया है । परिवार का कहना है कि पशुओं को संतान की तरह हम पालते थे। इस घटना से परिवार काफी दुखद है। प्रशासन से तत्काल सहायता दिलाने की मांग की है। क्षति पूर्ति का प्रावधान है। शासन प्रशासन से परिजनों का उम्मीद है। जिससे अपने अजीविका को संभालने में सहयोग मिलने की आश है।









