एशिया कप 2025 में अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं. 9 सितंबर से यह टूर्नामेंट यूएई में शुरू होने जा रहा है. जिसका फाइनल 28 तारीख को होगा. इससे पहले टीम इंडिया की जर्सी पर जल्द ही नया नाम छपेगा. पिछले दिनों ‘प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025’ लागू हुआ था, जिसके चलते बीसीसीआई और टीम का टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 के रास्ते अलग हो चुके हैं. अब बोर्ड को एशिया कप 2025 से पहले ने टाइटल स्पॉन्सर की तलाश है, इसके लिए उसने 2 सितंबर यानी मंगलवार को टीम इंडिया के लीड स्पॉन्सर के राइट्स के लिए टेंडर बुलाए हैं.
BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने सोमवार (25 अगस्त) को जानकारी दी थी कि नया गेमिंग एक्ट लागू होने से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और ड्रीम 11 के रास्ते अलग हो चुके हैं. जल्द ही नए स्पॉन्सर के लिए टेंजर जारी होंगे. अब बोर्ड ने यह प्रोसेस शुरू कर दी है.
ड्रीम 11 से रास्ते जुदा होने के बाद बीसीसीआई ने नए टाइटल स्पांसर के लिए आवेदान मांगे हैं. बीसीसीआई ने साफ तौर पर ऑनलाइन गेमिंग एप और क्रिप्टो कंपनियों को आवेदन करने की मनाही की है. बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि अल्कोहल, तंबाकू, सट्टेबाजी, रियल मनी गेमिंग (फैंटेसी स्पोर्ट्स गेमिंग को छोड़कर), क्रिप्टोकरेंसी और पोर्नोग्राफी या जो कंपनी सार्वजानिक नैतिकता को ठेस पहुंचने का काम करें, उस तरह के ब्रांड को इस बोली (बिड) में शामिल नहीं किया जाएगा. BCCI ने अपने ऑफिशियल एक्स पर यह जानकारी शेयर की है.
बोर्ड ने टीम इंडिया के लीड स्पॉन्सर के लिए इनविटेशन फॉर एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (IEOI) रिलीज किया है. जिसे कंपनियों 12 सितंबर तक खरीद सकती हैं, जबकि उसे भरने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है. मतलब ये कि एशिया कप 2025 में टीम इंडिया बिना टाइटल स्पॉन्सर के मैदान में उतरेगी. एशिया कप के बीच या खत्म होने के बाद ही टीम की जर्सी पर नया नाम छपेगा.









