Home कोरबा गौरबोरा गणेश विसर्जन में कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा गढ़उपरोड़ा मंडल के...

गौरबोरा गणेश विसर्जन में कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा गढ़उपरोड़ा मंडल के मीडिया प्रभारी कृष्णादास महंत

119
0

कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास 

कोरबा न्यूज 36गढ़ :– गणेश पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना का दौर चला। भक्तों ने बप्पा को भोग अर्पित कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विदाई की तैयारियाँ शुरू कीं। जैसे ही की थाप बजी, जुलूस की रौनक बढ़ गई। महिलाएँ थाल सजाकर आरती उतारने लगीं, बच्चे बारिश की बूंदों में भीगते हुए नाचने-गाने लगे और बुजुर्ग भाव-विह्वल होकर बप्पा को निहारते रहे।

इस गणेश विसर्जन कार्यक्रम में भाजपा गढ़उपरोड़ा मंडल के मीडिया प्रभारी कृष्णादास महंत, भूपेंद्र चंद्रा, उत्तम खूंटे, एवम् सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के सदस्य और ग्राम सभी भक्तगण उपस्थित रहे।

जैसे ही गणेश प्रतिमाएँ जलधारा में प्रवाहित की गईं, भक्तों की आँखें नम हो गईं। पूरा वातावरण भक्ति और भावनाओं के अद्भुत संगम में डूब गया। अंतिम जयकारों की गूंज ने मानो आसमान को भी भक्ति में भिगो दिया—
“गणपति बप्पा मोरया… मंगल मूर्ति मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here