Home चर्चा में मांदर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए शहीद महेंद्र...

मांदर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए शहीद महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी

20
0

(बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा)

प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई गई रसद 
जगदलपुर। बस्तर संभाग में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की मांदर ग्राम पंचायत क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुई है। मुश्किल की इस घड़ी में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की समाज कार्य अध्ययनशाला के विद्यार्थियों ने कुलपति मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं समाज कार्य अध्ययन शाला की विभागध्यक्ष डॉ तूलिका शर्मा के नेतृत्व में और सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुष्का आतरम एवं डॉ. डिगेश्वर साहू के मार्गदर्शन एवं सहयोग से इंसानियत की मिसाल पेश की है।


समाज कार्य अध्ययन शाला विभाग के विद्यार्थियों की टीम ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे बढ़कर राहत सामग्री वितरित की है। इस राहत कार्य के दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित 80 परिवारों को जरूरी दैनिक उपयोग की सामग्री तेल, आलू, प्याज, मसाले, बिस्किट, ब्रेड, साबुन और चावल, दाल, सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुएं वितरित कर बाढ़ पीड़ितों की मदद की गई। डॉ. तूलिका शर्मा इस ने मौके पर कहा कि हमारा उद्देश्य केवल राहत सामग्री ही देना नहीं, बल्कि यह संदेश देना भी है कि हम सब एक-दूसरे के दुख-दर्द में साथ हैं। जब भी समाज को जरूरत पड़ेगी, विश्वविद्यालय परिवार एवं समाज कार्य विभाग के विद्यार्थी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। बाढ़ पीड़ितों ने समाज कार्य अध्ययनशाला के इस कदम की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणा है, जिसमें धर्म और जाति से ऊपर उठकर मानव सेवा को प्राथमिकता दी गई है। यह राहत कार्य न सिर्फ जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाया, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का बेहतरीन उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

इस मौके पर विश्विद्यालय समाजकार्य अध्य्यनशाला की विभागाध्यक्ष डॉ तूलिका शर्मा के साथ डॉ. अनुष्का आतरम एवं डॉ. डिगेश्वर साहू एवं समाजकार्य के विद्यार्थी मौजूद रहे। पीड़ितों को 1 क्विंटल चावल, 40 किलो बैगन, 35 किलो टमाटर, 15 किलो दाल, 20 किलो भिंडी, 20 किलो लौकी, 20 किलो खीरा, 100 पैकेट मिर्ची, 100 पैकेट हल्दी, 100 पैकेट मसाला, खाद्य तेल, 10 किलो आलू, 10 किलो प्याज, रिलेक्स अगरबत्ती, सोयाबीन बड़ी, साबुन आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here