Home मुख्य ख़बरें CG Weather Update : दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, मौसम...

CG Weather Update : दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

99
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर अब मौसम पर दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हुई। इस दौरान दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर तटीय ओडिशा के ऊपर एक सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, जिसका असर झारखंड, उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ तक देखने को मिल सकता है। वहीं मानसून द्रोणिका भी बीकानेर से होते हुए मध्य भारत से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

इन प्रणालियों के प्रभाव से आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे और वज्रपात की संभावना जताई गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की आशंका अधिक है।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में गुरुवार को आसमान पर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के बीच बारिश होने की संभावना है। दिनभर तापमान 23 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here