आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/आस्था का केंद्र बना आरंग स्थित श्री वक्रतुण्ड परिवार का गणेश पंडाल जहाँ भगवान श्री गणेश जी के चतुर्थी महापर्व के तारतम्य में नवमी दिवस श्री विघ्नविनायक गणपति जी की दूर्वा पूजन एवं 1008 नामों का सहस्त्रार्चन किया जाएगा आरंग के रावणभाठा मैदान में प्रथम बार श्री वक्रतुंड परिवार के तत्वाधान में विराजित भगवान विनायक की दिव्य मूर्ति भक्तों के लिए आस्था व आकर्षण का केंद्र बन गया है पंडाल को मंत्रोच्चारण के थीम पर बनाया गया है जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है उत्सव समिति द्वारा प्रतिदिन भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है









