YouTube Premium Rules: नेटफ्लिक्स की तरह अब यूट्यूब भी पासवर्ड शेयरिंग पर सख्त हो गया है। कंपनी ने अपने YouTube Premium Family Plan के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब केवल वही लोग फैमिली प्लान का हिस्सा बन पाएंगे, जो एक ही घर यानी एक ही एड्रेस पर रहते हैं।
क्या है नया नियम?
प्लान की कीमत: ₹299 प्रति माह
मेंबर्स की संख्या: फैमिली मैनेजर के अलावा 5 लोग तक जोड़ सकते हैं
नई शर्त: सभी सदस्य एक ही एड्रेस पर रहने चाहिए
पहले यह नियम सिर्फ कागजों में था और सख्ती से लागू नहीं किया गया था। इसी वजह से कई यूजर्स अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी फैमिली प्लान में जोड़कर प्रीमियम का फायदा उठा रहे थे।
कंपनी की चेतावनी
कई यूजर्स को गूगल की ओर से ई-मेल मिली है जिसमें साफ लिखा गया है—”Your YouTube Premium family membership will be paused”। यानी अगर नियम का पालन नहीं किया गया तो 14 दिन के भीतर फैमिली प्लान रोक दिया जाएगा।
क्या होगा असर?
पहले हर 30 दिन पर इलेक्ट्रॉनिक चेक-इन होता था, लेकिन उसका कोई बड़ा असर नहीं था।
अब अगर किसी सदस्य का एड्रेस अलग पाया गया तो उसका प्रीमियम एक्सेस बंद कर दिया जाएगा।
ऐसे यूजर्स केवल विज्ञापनों के साथ ही यूट्यूब देख पाएंगे।
किसे होगी दिक्कत?
यह बदलाव खासकर उन लोगों को परेशान कर सकता है, जो दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ पासवर्ड शेयर करके प्रीमियम चला रहे थे। अगर आप YouTube Premium Family Plan का इस्तेमाल करते हैं, तो अब सभी सदस्यों का सही एड्रेस अपडेट करना जरूरी होगा।









