बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। इन दिनों प्रदेश सहित बस्तर जिले के भानपुरी तहसील क्षेत्र के भी किसान खाद कि कमी से जूझ रहें हैं। खाद की इस समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने किसानों के साथ रैली निकाली और ज्ञापन सौंपा,
इस दौरान कांग्रेसियों का कहना था फसल बुआई के समय से लेकर अब तक किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है, खाद की कमी का भरपूर फायदा बिचौलिए उठा रहें हैं। निजी खाद बीज विक्रेता कई गुना अधिक दामों पर खाद बेच रहें हैं। 250 रुपए में मिलने वाली यूरिया को 1300 रुपए में बेच रहें हैं, 1400 रुपए की डीएपी 2500 रुपए में बिक रही है। किसान फसल नुकसानी को देख अधिक दामों पर भी खाद खरीदने को मजबूर हैं।

किसानों की समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है सुध लेने वाला कोई नहीं है, विभाग मौन है कहीं न कहीं शासन प्रशासन द्वारा किसानों की उपज को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से खाद कि आपूर्ति को रोका जा रहा है। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान हमने किसानों के हित का ध्यान रखकर कार्य किया था, जिसका लाभ किसानो को मिल रहा था और किसानों की आय में इजाफा हो रहा था। आज किसान भाजपा की सरकार मे स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहें हैं, कांग्रेस पार्टी आज भी किसानों के साथ है। एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सहकारिता विभाग कार्यालय करंदोला (भानपुरी) पहुंच ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाह रहे हैं और तत्काल समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हैं।आने वाले दिनों मे खाद के मामले मे यही स्थिति रही तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ आंदोलन का रुख अपनाएगी, किसानों की समस्या को देखते हुए शासन त्वरित रूप से खाद की कमी को दूर करने की दिशा मे कार्य करे ऐसी मांग रखी गई है।

इस दौरान पूर्व विधायक चंदन कश्यप, बस्तर ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष श्याम दीवान, वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामसुंदर पाण्डे, लखेश्वर कश्यप, धनुर्जय नेताम, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, निलय कश्यप, धर्मा पाढ़ी, सत्यकांत कश्यप, पुनऊ कश्यप, अभिषेक बाजपेई, दया बघेल, जेटू कोर्राम, कृष्णा कश्यप, हेमकुमार चौहान, जीवन सेठिया, सोनसिंग कश्यप, फगनू बघेल एंव मंडल, सेक्टर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सदस्य व मंडल प्रभारी, युवक कांग्रेस, एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही।









