Home चर्चा में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा कर जेडी ने चेहेतों को बना...

कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा कर जेडी ने चेहेतों को बना दिया बीईओ

91
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर बीईओ की छुट्टी, डीईओ को सौंप दिया गया है प्रभार 
सीनियर को हटाकर जूनियर हेड मास्टर को बना दिया गया बीईओ 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के शिक्षा विभाग में इन दिनों अजब गजब खेल चल रहा है। अफसरों के आदेशों को दरकिनार कर चहेतों को कुर्सी पर बिठाने का क्रम जारी है। ऐसा ही मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दंतेवाड़ा कलेक्टर के आदेशानुसार कटे कल्याण में एबीओ को हाल ही में बीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी प्रकार जगदलपुर में भी कलेक्टर के आदेशानुसार अनिल दास को बीईओ बनाया गया था। संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्टर के आदेशों को दरकिनार करते हुए इन दोनों स्थानों के बीईओ की छुट्टी कर दी गई है। जगदलपुर डीईओ प्रभार संभाल रहे हैं तो वहीं कटेकल्याण में मिडिल स्कूल के एचएम गोपाल पाण्डे को बीईओ बना दिया गया है। जबकि पूर्व में उन्हें कोर्ट के आदेशानुसार हटाया गया था। शिक्षा विभाग में चर्चा है कि कुर्सी पाने के लिए सीनियर जूनियर नहीं प्रसाद चढ़ाने वालों को इन पदों पर बिठाने का खेल खेला जा रहा है।

ज्ञातव्य है कि बस्तर संभाग में हाल ही में नए संयुक्त संचालक के शिक्षा विभाग की कुर्सी संभालने के बाद से विभाग में सुर्खियों में आ गया है। अजीबो गरीब आदेश जारी किए जा रहे हैं। यहां कलेक्टर के आदेशों को दरकिनार कर अपने चहेतों को कुर्सी पर बैठाने का खेला शुरू हो चुका है। जानकारी के अनुसार कटेकल्याण में जिस एचएम को जेडी द्वारा बीईओ कटेकल्याण बनाया गया है उसे हाल ही में कोर्ट के आदेशानुसार हटाया गया था। दंतेवाड़ा कलेक्टर के आदेशानुसार एबीओ को बीईओ की जिम्मेदारी दी गई थी। उक्त आदेशों को दरकिनार कर एक जूनियर हेड मास्टर गोपाल पाण्डे को बीईओ बनाया जाना चर्चा का विषय बन गया है। गीदम ब्लॉक के निलंबित बीईओ की विभागीय जांच भी चल ही है। मगर निलंबन के बाद उक्त अधिकरी को गीदम में संलग्न किये जाने के कारण जांच भी प्रभावित किए जाने की खबर है।

बीईओ कर रहे बाबूगिरी
बस्तर कलेक्टर के आदेशानुसार हाल ही में अनिल दास को जगदलपुर का बीईओ बनाया गया था। जेडी ने उनकी छुट्टी कर उन्हें सोनपुर में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किये जाने का फरमान जारी किया जा चुका है। डीईओ को जगदलपुर बीईओ को प्रभार सौंपा गया है। शासन द्वारा तोकापाल बीईओ पूनम सलाम को पुनः मूल संस्था के लिए आदेश जारी करते हुए वहां नए बीईओ की नियुक्ति आदेश जारी हुआ था। प्रभार नहीं दिये जाने के कारण तोकापाल बीईओ पूनम सलाम को पुनः संस्था के लिए आदेश जारी करते हुए वहां नए बीईओ की नियुक्ति आदेश जारी हुआ था। प्रभार नहीं दिए जाने के कारण जिसे तोकापाल बीईओ की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए व जेडी कार्यालय में बाबूगिरी कर रहे हैं। शिक्षा विभाग में जेडी के कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। संयुक्त संचालक राकेश पाण्डे ने बताया कि अंतरिम व्यवस्था के कारण बीईओ का प्रभार सौपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here