चर्चा में

भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 8 मार्च को रायपुर में  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों को संबोधित करेंगे

अम्बिकापुर संवाददाता – अजय गौतम

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक  8 मार्च को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इसके ठीक अगले दिन 9 मार्च को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महासम्मेलन होगा। जिसमें देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पटेल ने बताया कि किसान महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर समेत राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का संबोधन होगा। श्री साहू ने प्रदेश के समस्त किसान भाइयों को इस सभा के लिए आमंत्रित किया है।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री पटेल ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा पूरा किया है जिसका लाभ सीधे किसान भाइयों को हो रहा है। इस कड़ी में इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। भाजपा सरकार ने ही शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण मुहैया कराने का काम भी किया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री श्री मोदी की केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 340 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदने का निर्णय लिया और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8 प्रतिशत अधिक राशि से गन्ना खरीदी की जा रही है।

पीएम किसान सम्मान योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त जारी की है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर सेठ-साहूकारों के चंगुल से किसानों को मुक्ति दिलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। सरकार बनते ही किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया और वादे के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर 13 लाख किसानों के खातों में 3,716 करोड़ रुपए दो साल के बकाया बोनस के तौर पर सीधे जमा किए गए। किसानों के उन्नति, तरक्की और खुशहाली के लिए क्रांतिकारी फैसले के लिए श्री पटेल ने केंद्र व प्रदेश सरकार अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी से 10 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में हो चुकी है।

लगभग सभी जिलों में ग्राम पंचायत एवं मंडल स्तर तक कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें श्री मोदी के 10 साल में किए गए किसान हित के कार्यों को किसानों तक पहुँचाकर लाभान्वित किया जा रहा है। हमें सभी किसान भाइयों को परस्पर जोड़ना है और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। भाजपा ही किसानों की भलाई के लिए सतत काम करती है। श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता किसान महासम्मेलन के जरिए किसान भाइयों को जोड़कर किसान मोर्चा को मजबूत करेंगें। प्रेस वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री आकाश गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

News36garh Reporter

Recent Posts

प्रेम प्रसंग मे फंसाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

संजय सोनी/राजनांदगांव - दिनांक 31.08.2024 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा…

2 mins ago

राजनांदगांव पुलिस की दूरदर्शी सोच और सामाजिक बदलाव की मुहिम “नवा बिहान” को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया गया दर्ज

संजय सोनी/राजनांदगांव - राजनांदगांव पुलिस की दूरदर्शी सोच और सामाजिक बदलाव की मुहिम “नवा बिहान”…

6 mins ago

जिले के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम खुर्सीपार खुर्द, खोलारघाट, कौहापानी क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का भ्रमण

संजय सोनी/राजनांदगांव - माओंवादियों द्वारा काल्पनिक एवं अव्यवाहरिक तथा विकास विरोधी विचारधाराओें के माध्यम से…

10 mins ago

गाँजा बिक्री करने वाला के साथ गौरेला निवासी गाँजा सप्लायर गिरफ़्तार

हेमचंद सोनी/दीपका/कोरबा - श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय…

15 mins ago

चाय वाले के पास 100 करोड़ रुपये, ठगी के लिए ऐसा रास्ता चुना की नटवरलाल भी हो जाता हैरान

रायपुर - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

32 mins ago

BRICS से पहले प्रेसवार्ता में पुतिन ने दिया भारत का उदाहरण, यूक्रेन युद्ध में पीएम मोदी की भूमिका को सराहा

रूस में अगले हफ्ते होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेसवार्ता…

38 mins ago