रिपोर्ट- खिलेश साहू
लोकेशन- धमतरी(छत्तीसगढ़)
धमतरी जिले के ग्राम ड़ाही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 जर्जर हालत में पहुँच चुका है दीवारों औऱ जमीन पर दरारें पड़ चुकी हैं, छत से प्लास्टर झड़ रहे है और बरसात में भवन के भीतर पानी टपकने लगता है,ऐसे हालात में यहाँ रोज़ छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने और पोषण आहार लेने आते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन लगभग 15 साल पहले बना था, लेकिन उसके रख-रखाव की ओर कभी ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा यह है कि अब बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जान पर खतरा मंडराने लगा है। पालको में भी इसको लेकर चिंता बढ़ रही है।
ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द भवन की मरम्मत कराई जाए या फिर बच्चों की कक्षाएँ किसी सुरक्षित भवन में स्थानांतरित की जाएँ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने भी कहा कि वह मजबूरी में इसी भवन में काम कर रही हैं, जबकि हालात किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं यदि शीघ्र ही संबंधित विभाग ने ध्यान नहीं दिया, तो कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों का भविष्य सँवारने वाली योजना को ही लापरवाही की वजह से खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए।









