Home चर्चा में आरंग व्यापारी संघ की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय पारित

आरंग व्यापारी संघ की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय पारित

81
0

आरंग। स्थानीय विश्राम गृह में नगर के विभिन्न व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें किराना, कपड़ा, हार्डवेयर, ज्वेलरी सहित अन्य प्रमुख व्यवसायियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में सर्वप्रथम भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जीएसटी में किए गए सुधारों से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। आगामी नवरात्रि एवं दीपावली पर्व के मद्देनज़र नगर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार हेतु पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई गई। साथ ही दीपावली के बाद आपसी सहयोग से नगर में साप्ताहिक बाजार बंद रखने का भी प्रस्ताव पारित किया गया, ताकि व्यापारियों एवं कर्मचारियों को राहत मिल सके। इस प्रस्ताव का सभी उपस्थित व्यापारियों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।

बैठक में व्यापारी संघ अध्यक्ष सूरज शर्मा, सचिव दिलीप चन्द्राकर सहित वरिष्ठ सदस्य रामधन चन्द्राकर, दीपक सोनी, संतोष चन्द्राकर, रमेश आहूजा, अमर आहूजा, शैलेन्द्र चन्द्राकर, पंकज चन्द्राकर एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here