(जांजगीर चांपा- संवाददाता राजेन्द्र जयसवाल)
चांपा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल के निवास पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधिविधानपूर्वक स्थापित की गई। स्थापना के साथ ही घर का माहौल भक्तिमय हो उठा।
आनंद चौदस के दिन हवन एवं विशेष पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें परिवारजनों व मित्रों ने भाग लिया। हवन-पूजन का संचालन पंडित महेंद्र कुमार दुबे ने कराया। मंत्रोच्चार और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर परिवार के सदस्य – पिता गणेश राम जायसवाल, माता शांति बाई जायसवाल, पत्नी दीप्ति जायसवाल, पुत्र रिषभ जायसवाल, पुत्री पूजा जायसवाल, भाई धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, रानीतारा जायसवाल, वंशिका जायसवाल, महेंद्र कुमार जायसवाल, बड़ी दीदी रजनी जायसवाल, भांजा दीपक कुमार जायसवाल सहित परिजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मित्रगण पवन कुमार नामदेव, संतोष कुमार दुबे, विनोद कुमार यादव, महाराज आयुष भी शामिल हुए। हवन-पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
गणेशोत्सव का यह आयोजन श्रद्धा, आस्था और पारिवारिक एकता का प्रतीक बना।









