Home खेल यूएस ओपन 2025: सिनर और अल्कारेज़ के बीच ऐतिहासिक फाइनल, विश्व नंबर-1...

यूएस ओपन 2025: सिनर और अल्कारेज़ के बीच ऐतिहासिक फाइनल, विश्व नंबर-1 का फैसला रविवार को

39
0

यूएस ओपन 2025 के पुरुष सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 और नंबर-2 खिलाड़ी के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। जैनिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज के बीच होने वाले इस मैच के परिणाम पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें जो भी खिलाड़ी साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम को जीतेगा वह रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर रहेगा। जैनिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज के बीच फाइनल मैच 7 सितंबर को आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला जाएगा।

कार्लोस अल्कारेज का यूएस ओपन 2025 में अभी तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें सेमीफाइनल में उनका सामना दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से हुआ जिसे उन्होंने तीन सेटों तक चले मुकाबले को 3-0 से अपने नाम किया। इस मैच के पहले सेट को अल्कारेज ने 4-6 से अपने नाम किया। वहीं दूसरा मुकाबला टाई ब्रेकर तक गया जिसको अल्कारेज ने 6-7 (4-7) से जीतने में कामयाबी हासिल की। इस मुकाबले के आखिरी सेट को अल्कारेज ने एकतरफा तरीके से अपने नाम किया और 2-6 से जीतने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। अभी तक यूएस ओपन 2025 में अल्कारेज ने एक भी सेट में हार का सामना नहीं किया है।

वर्ल्ड नंबर-1 मौजूदा खिलाड़ी इटली के जैनिक सिनर का सेमीफाइनल मैच में सामना कनाडा के खिलाड़ी ऑगर अलियासिमे से हुआ। चार सेट तक चले इस मैच को सिनर ने 3-1 से जीता। पहले सेट में सिनर ने शानदार खेल दिखाते हुए 6-1 से जीता, दूसरे सेट में सिनर को 6-3 से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे सेट में सिनर ने फिर से शानदार वापसी करने के साथ 6-3 से जीता और आखिरी सेट को सिनर ने 6-4 से जीतने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here