बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आने वाली हैं. विश्व आर्थिक मंच के तत्वावधान में स्विट्जरलैंड में आयोजित यंग ग्लोबल लीडर्स समिट 2025 में भूमि भी हिस्सा लेंगी. इस आयोजन में शामिल होने वाली भूमि पेडनेकर अब पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं. इस कार्यक्रम में दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों से आए युवा लीडर्स ने वैश्विक चुनौतियों और बदलाव की दिशा में अपने विचार शेयर करेंगे.
बता दें कि भूमि पेडनेकर फिल्मों में सशक्त किरदार निभाने के अलावा लगातार पर्यावरण को लेकर सक्रिय रही हैं. जिनेवा के इस मंच पर एक्ट्रेस की मौजूदगी भारतीय फिल्म जगत के लिए गौरव की बात है. इस प्रतिष्ठित सम्मेलन का हिस्सा लेने के बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है.
हाल ही में दिल्ली में हुए आई क्लाइमेट समिट 2025 में भूमि पेडनेकर ने पॉप कल्चर और जलवायु परिवर्तन को जोड़ते हुए कहा था कि फिल्मों और कला के जरिए जागरूकता पैदा करना बेहद जरूरी है. मेरा मानना है कि जब तक लोकप्रिय संस्कृति में बदलाव नहीं आएगा, तब तक समाज पर स्थायी असर डालना मुश्किल है. एक्ट्रेस को ‘क्लाइमेट वॉरियर’ भई कहा जाता है.









