बस्तर संवाददाता – अर्जन झा
= सीएम साय के सुशासन को लगा दिया पलीता =
= आवेदन निराकृत बताया, मगर 5 माह बाद भी नहीं हटाया अवैध कब्जा =
दल्लीराजहरा- सुशासन तिहार बड़े धूमधाम से मनाया गया था। जिसमें अधिकतर समस्याओं के निराकरण की बात नगर पालिका दल्लीराजहरा द्वारा कही गई है। जबकि सच्चाई कुछ और है। श्रमिक नेता संजय सिंह ने नगर पालिका दल्लीराजहरा के सीएमओ पर शासन को झूठी जानकारी देने और समस्या को ऑनलाइन निराकृत दिखाने का आरोप लगाया है। जबकि 5 महीने बाद भी वार्ड क्रमांक 03 संजय सिंह के घर के समाने वाली रोड से अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। जबकि इसकी मौखिक जानकारी कई बार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को भी दी जा चुकी है। परंतु अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जो कि नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा की निष्क्रियता को दर्शाता है। संजय सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से नगरवासियों को काफी उम्मीद है। नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ ही विकास की रहा पर अग्रसर करेंगे ऐसी उम्मीद जनता कर रही है।











