Home खेल भारत बना एशिया का हॉकी चैंपियन, साउथ कोरिया को 4-1 से दी...

भारत बना एशिया का हॉकी चैंपियन, साउथ कोरिया को 4-1 से दी मात

67
0

भारत ने मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को खेले गए फाइनल में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराया। यह जीत भारत की एशिया कप में चौथी खिताबी जीत है। इस सफलता के साथ ही भारत ने 2026 के हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

फाइनल मैच की शुरुआत में ही भारत को बढ़त मिली, जब सुखजीत सिंह ने मैच के पहले मिनट में गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने एक और गोल दागा, जबकि चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर का गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। साउथ कोरिया की ओर से सोन डायन ने केवल एक गोल कर टीम का मान बनाए रखा।

गौरतलब है कि भारत ने पिछली बार 2017 में हुए एशिया कप के फाइनल में मलेशिया को खिलाब जीता था। साउथ कोरिया फाइनल में दूसरी बार रनर-अप रही, जबकि 2007 में भी भारत ने उन्हें फाइनल में हराया था।

भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन कोरिया को पराजित कर न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here