सक्ती, छत्तीसगढ़। सक्ती जिले के ग्राम पंचायत करही के उपसरपंच महेंद्र बघेल रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, महेंद्र 6 सितंबर की रात 10 बजे से घर नहीं लौटे हैं। लगातार खोजबीन और परिजनों की सूचना के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया, जिसके बाद बिर्रा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 से 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन 36 घंटे बीत जाने के बाद भी उपसरपंच का कोई सुराग नहीं मिला है।
ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
1) गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
2) संदिग्धों से पूछताछ
3) उपसरपंच की तलाश जारी
मामला अभी जांच के अधीन है और पुलिस जल्द से जल्द महेंद्र बघेल का पता लगाने की कोशिश में लगी हुई है।









