दंतेवाड़ा संवाददाता – रिकेश्वर राणा
दंतेवाड़ा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा राष्ट्रिय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक किया जायेगा, जिसमे स्वास्थ्य, स्वछता जैसे विशेष कार्यक्रम किये जायेंगे | इस हेतु भाजपा जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गयी,कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता,श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया | कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपेश अरोरा ने भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के तहत किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया, श्री अरोरा ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधरोपण, रक्त दान, स्वास्थ्य शिविर, स्वछता अभियान जैसे कार्यक्रमों को मंडल स्तर पर किये जाने हेतु कहा | विधायक चैतराम अटामी ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम किया जाना है, हम बूथ स्तर तक पहुंचेंगे और जनता के बीच जाकर विभिन्न कार्यक्रम करेंगे, इस दौरान सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा जिसमे ऑनलाइन पंजीयन कराया जायेगा जिसमे ग्राम स्तर से लेकर लोकसभा स्तर तक के खेल कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा लोगो को अवसर प्राप्त होगा | भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा की सामाजिक जिम्मेदारी के तौर पर अनिवार्य रूप से यह कार्यक्रम किया जायेगा,मंडल स्तर एवं बूथ स्तर पर इसके सफल क्रियान्यवन हेतु संयोजक, सह संयोजक व प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है सभी मंडल स्तर पर भी कार्यशाला आयोजित किये जायेंगे एवं 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया जायेगा |कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुन्ना मरकाम एवं आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया | इस दौरान ओजस्वी मंडावी,नविन विश्वकर्मा,रामबाबू गौतम,अभिमन्यु सोनी समेत समस्त भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए |









