मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारी 18 अगस्त से लगातार अपनी मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन
एमसीबी: छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी है. सरकार और अधिकारी उनसे मिलकर उन्हें हड़ताल बंद कर काम पर वापस लौटने की अपील कर रहे हैं. लेकिन एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ये भी बयान दिया कि उनकी 10 में से 45 मांगों को पूरा कर लिया गया है. फिर भी कर्मचारी काम पर नहीं लौट रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें मांगें पूरी होने का कोई आदेश नहीं मिला है।
एनएचएम कर्मचारियों से मिले मंत्री: रविवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ में NHM कर्मचारियों से मुलाकात की. एनएचएम कर्मचारियों को देख मंत्री ने सड़क पर अपनी गाड़ी रुकवाई और उनसे बात की. इस दौरान कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की. स्वास्थ्य मंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को बताया कि उनकी पांच मांगों को मान लिया गया है. जल्द इसका आदेश उन्हें दिया जाएगा. उन्होंने कर्मचारियों से ये तक कहा कि मंत्री की बात का वो विश्वास करें. साथ ही ये भी बताया कि सोमवार को रायपुर में बैठक होने वाली है जिसमें उनकी मांगों पर फिर से चर्चा होगी।









