मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
रायपुर: आम आदमी पार्टी द्वारा नई प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा की गयी जिसमें जिला पंचायत सदस्य व कृषि स्थायी समिति सभापति श्रीमती सुखमंती सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है. इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के आमजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सुखमंती सिंह को शुभकामनाएं दी. नई ज़िम्मेदारी के लिए सुखमंती सिंह ने सभी नेतृत्व् को धन्यवाद देते हुए कहा कि, पार्टी संगठन को मजबूती देने व पूरे प्रदेश के गाँव-गाँव तक अरविंद केजरीवाल जी के विचारों को पहुंचाने का पूरा प्रयास करूँगी. जिला सदस्य ने आगे बताया कि, वो पिछले 10 सालों से लगातार जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही हैं और पार्टी के अन्य सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपना दाना पानी खाकर आम आदमी पार्टी को इस क्षेत्र में स्थापित करने के लिए जीतोड़ मेहनत करते आये हैं.

जिसके फलस्वरूप आम आदमी पार्टी ने पहली बार जिला पंचायत में अपना खाता खोला. सुखमंती सिंह ने अपने जिले के जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा, जिला महासचिव राजेश मंगतानी, जिला महामंत्री (संगठन) विश्वजीत पांडेय, जिला सचिव कासिम उमर, जिला कोषाध्यक्ष संदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष सनगोपात सिंह, जिला उपाध्यक्ष रोशन लाल पनिका, जिला मीडिया प्रभारी रामकृपाल प्रजापति, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील यादव,जिला अध्यक्ष एस.टी. मोर्चा प्रेमशंकर अहिरवार, एस. टी. मोर्चा जिला अध्यक्ष समर बहादुर सिंह,जिला सचिव दिनेश बघेल, जिला सचिव मो. जाहिद, जिला युवा मोर्चा सचिव अनिल पासवान, जिला सचिव दुर्गा राव, महिला मोर्चा नेत्री व पूर्व सरपंच गुलबिया बाई, सुनीता यादव, सीता सिंह,मनमोहन सांधे, रज्जू सिंह, शारदा प्रसाद यादव,धीरज यादव, कमलेश अहिरवार, राजेश अहिरवार, शिवकुमार पाठक, ज्योति गुप्ता नगरीय निकाय पूर्व प्रत्याशी पारुल, विनोद, संतोष ठतेरा समेत जिले के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया और सभी को अपील करते हुए क्षेत्र में सभी को एकजुट होकर आम आदमी पार्टी का झंडा बुलंद करने की बात कही ।









