Home चर्चा में पत्नी ने पति की कर दी हत्या, वारदात के बाद पहुंची थाने,...

पत्नी ने पति की कर दी हत्या, वारदात के बाद पहुंची थाने, चांपा वार्ड नंबर 25 की घटना, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

25
0
जांजगीर चांपा- संवाददाता राजेन्द्र जयसवाल
 चांपा
चांपा नगर के वार्ड नंबर 25, मंझली तालाब पार क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और वारदात के बाद स्वयं थाने जाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
रात 9 बजे के करीब हुआ वारदात
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतारा और इसके बाद सीधे चांपा थाना पहुंचकर पुलिस को वारदात की सूचना दी।
थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे मौके पर
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने सभी परिस्थितियों को बारीकी से खंगाला। मृतक की पहचान सोमराज बढ़ाई (पेशा – ड्राइवर) के रूप में हुई है।
हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों में दहशत
घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, हालांकि पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है।
थाना प्रभारी का बयान
थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने कहा –
“पत्नी ने स्वयं थाने आकर वारदात की जानकारी दी। यह हत्या चरित्र शंका के कारण हुई  तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और सच्चाई जल्द सामने आएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here