Home चर्चा में जनकपुर में चला बुलडोजर: शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई,...

जनकपुर में चला बुलडोजर: शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, गरीबों के पुनर्वास पर सवाल

54
0

भरतपुर संवाददाता – जवाहर यादव 

एमसीबी जिले के वनांचल क्षेत्र जनकपुर में प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार, एसडीएम और पटवारी की मौजूदगी में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान तेज़ी से चलाया गया।
सरकारी आदेश के तहत जिन लोगों ने शासकीय ज़मीन पर कब्ज़ा कर मकान बना लिए थे, उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। कई बड़े-बड़े मकान जमींदोज हो गए हैं और कार्रवाई अभी भी जारी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिन गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ रहे हैं, उनके पुनर्वास या मुआवज़े के लिए प्रशासन ने क्या प्रावधान किए हैं। प्रभावित परिवारों को राहत और सहायता राशि कैसे दी जाएगी, इस पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here