बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा-1 में आदि कर्मयोगी रिस्पांसिव गवर्नेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को आदिम जनजाति समुदाय के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं जनहितैषी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला सदस्य बनवासी मौर्य, जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप, दयमंती कश्यप, लिंगबती भारती, भाजपा महामंत्री दामोदर बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष रघु सेठिया, सरपंच बेड़ा उमरगांव अर्जुन कश्यप, सरपंच छोटेदेवड़ा संतोष कश्यप, कचनार सरपंच सुंदरी बघेल, डिस्ट्रिक्ट एमआईएस समन्वयक तेजनारायण जोशी, दानियल जाल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, लीलाधर कश्यप, मंडल संयोजक सदाराम बघेल, उद्यानिकी विभाग सचिव छोटेदेवड़ा सोनाधर कश्यप, झार उमरगांव के मेट किरसन बघेल देवा साऊ समेत दस पंचायतों के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।









