रिपोर्ट- खिलेश साहू
कुरुद विधानसभा के सिर्वे मेन रोड से डीही शीतला तलाब (500 मीटर) तक लगभग 22 लाख रुपए की लागत से सी सी रोड बनाया गया है जो महज कुछ ही महीनों में दरारे पड़ने लगा है जिससे प्रतीत होता है कि ठेकेदार ने गुणवत्ता हिन सीसी रोड़ का निर्माण किया है।
लाखो रुपये की लागत से बनी यह सीसी सड़क कुछ ही महीनों में जगह-जगह से उखड़ने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और मानक नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई।

ग्रामीणो ने अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ठेकेदारों के साथ मिलकर सीसी रोड निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया है जिसे लेकर ग्रामीण जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है।
सड़क की बदहाल स्थिति से रोज़ाना हज़ारों लोग परेशान हैं। आम जनता का कहना है कि सरकार को सिर्फ कागज़ी कार्यवाही नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि जनता के पैसे की बर्बादी रोकी जा सके और भ्रष्टाचारियों को सज़ा मिले।
सीसी रोड (सीमेंट कंक्रीट रोड) में भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या है। सड़कें जनता की सुविधा, सुरक्षा और विकास का प्रतीक होनी चाहिए, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण इनका रूप बिगड़ जाता है।
जब सीसी रोड के नाम पर लाखो रुपये खर्च होते हैं और सड़क कुछ ही महीनों में टूटने लगती है, तब लगता है कि यह जनता के साथ विश्वासघात है। भ्रष्टाचार सिर्फ पैसे की चोरी नहीं, बल्कि जनता के हक़ की लूट और विकास में बाधा है।
कागज़ों में सड़क चौड़ी, चमचमाती और टिकाऊ बन जाती है; लेकिन ज़मीन पर गड्ढे ही गड्ढे नज़र आते हैं। भ्रष्टाचारियों की जेब सीसी रोड से भी मज़बूत होती है, जिसे कोई दरार नहीं डाल पाती।









