Home चर्चा में सेवा पखवाड़ा के द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक...

सेवा पखवाड़ा के द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा का संदेश देना ही हमारा उद्देश्य : रंजना साहू

15
0
रिपोर्ट-खिलेश साहू
सेवा पखवाड़ा को लेकर गरियाबंद में भाजपा की कार्यशाला आयोजित, मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
धमतरी- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज गरियाबंद भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष  रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यशाला में रंजना डीपेंद्र साहू ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के उद्देश्य और इसकी रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्रीमती रंजना साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता और समर्पण भाव से निभाएं। साथ ही, उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा का संदेश देना है। इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें ताकि हर कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। कार्यशाला में स्थानीय वक्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सहभागिता का सशक्त माध्यम बताया। कार्यशाला के अंत में एक संकल्प लिया गया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को ही संगठन का मूल मंत्र मानकर जनहित में कार्य करेगा और सेवा पखवाड़ा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएगा।
इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, गरियाबंद जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरुधर पुजारी, राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा, बलोव सिंह दुंडल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरु नारायण तिवारी, प्रीतम सिन्हा, आशीष शर्मा, चंद्रशेखर साहू, सुरेंद्र सोनटेके, ईश्वर साहू, मनीष साहू, लालिमा ठाकुर, नारायण साहू, रिखीराम यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिलाशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here