Home मुख्य ख़बरें फिल्म जॉली एलएलबी 3 पर विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई, निर्माता-निर्देशक होंगे पक्षकार

फिल्म जॉली एलएलबी 3 पर विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई, निर्माता-निर्देशक होंगे पक्षकार

101
0

जबलपुर। न्याय व्यवस्था की खामियों पर व्यंग्य करती फिल्म जॉली एलएलबी 3 पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक को भी पक्षकार बनाने की अनुमति दे दी है।

दरअसल, फिल्म के ट्रेलर और एक गाने को लेकर आपत्ति जताई गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इसमें न्यायपालिका और वकालत के पेशे को अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है। इसी को आधार बनाकर कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

याचिका में राज्य सरकार, गृह विभाग के प्रमुख सचिव, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के अध्यक्ष को भी पक्षकार बनाया गया है।

फिल्म की रिलीज़ 19 सितंबर को तय है, जबकि अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी। यह याचिका जबलपुर निवासी प्रांजल तिवारी ने दायर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here