Home कोरबा कोरबा में कैफ के जवान ने महिला और पुरुष को मारी गोली,...

कोरबा में कैफ के जवान ने महिला और पुरुष को मारी गोली, दोनों की मौत — इलाके में दहशत का माहौल

168
0

कोरबा जिले के ग्राम भिलाई बाजार में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। पास के ही ग्राम महुआडीह में पदस्थ कैफ (CAF) के एक जवान ने अज्ञात कारणों से एक महिला और एक पुरुष पर गोली चला दी। गोली लगते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here