कोरबा संवाददाता – संजू वैष्णव
कोरबा जिला मे डीएमएफ से करोड़ो-अरबो राजस्व लाभ के बावजूद अपने ही जिला के रोड नही बन रहा हैँ।
कोरबा ~ भाजपा नेता झामलाल साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी , प्रभारी मंत्री अरुण साव जी को 9 सितम्बर को पत्र लिखा जिसमे कोरबा के जर्ज़र सड़क की मरम्मत कराने भारी मालवाहक वाहन के चलने से कोयला के चुरा, व राखड के धूल की सफाई कार्य डीएमएफ की राशि से प्रत्येक माह करवाने की मांग किया हैँ.। ज्ञात हो कि सीतामणि गौमाता चौक से उरगा तक कि रोड बहुत ख़राब हो गया हैँ, जगह -जगह गड्डा हो गया हैँ इस मार्ग मे बरसात के समय कीचड़ रहता हैँ और बाकी दिन रोड से गिरे राखड, कोयला के चुरा के वजह से भारी धूल उड़ता हैँ जिस कारण राहगीरो को आवागमन मे भारी परेशानी और दुर्घटना होती हैँ और ये सबका कारण हैँ खनिज सम्पदा व राखड को लाने -ले जाने वाले भारी मालवाहक वाहन हैँ।
भाजपा नेता झाम लाल साहू ने पत्र मे उल्लेख किया है कि कोरबा जिला को एशिया की बड़ी कोयला खदानों के नाम से जाना जाता है, ताप विद्युत संयंत्र ऊर्जा की नगरी, एल्मुनियम संयंत्र है इस प्रकार से कोरबा जिला मे राजस्व लाभ डीएमएफ से करोडो-अरबो रुपया होता है इस डीएमएफ कि राशि से यदि इस मार्ग की मरम्मत और रोड मे गिरे राखड, कोयला के चुरा के धूल की सफाई कार्य पर प्रत्येक माह एक लाख रुपया भी खर्च करेंगें तों इस मार्ग की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी। लंबे समय से यह मार्ग जर्जर है बरसात मे कीचड़ रहता है और बाकी दिन गाड़ी के चलने से भारी धूल उड़ता है इस मार्ग की दुर्दशा भारी मालवाहक गाड़ी की वजह से हुआ है.। भारी मालवाहक वाहन जिला के खनिज सम्पदा और राखड को लाने-ले-जाने मे मस्त है और सड़क मरम्मत व साफ-सफाई का कार्य शून्य है।











