रायपुर संवाददाता – रघुराज
रायपुर। 11 सितंबर 2025 को TWS की टीम द्वारा लगभग 150 श्रद्धालुओं का एक दल अयोध्या प्रस्थान करेगा, जहां वे श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी यात्री सामूहिक रूप से प्रभु श्रीराम के चरणों में नतमस्तक होकर समाज की भलाई और कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे।

टीम के अध्यक्ष टी. गोपी जी ने एक विशेष बातचीत में बताया कि जिस प्रकार शहर में विकास का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसी तरह यह प्रयास समाज के हर वर्ग को जोड़ने और आस्था को मजबूत करने का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि होटल पैराडाइज से लेकर गोंडवारा अंडर ब्रिज तक सड़क चौड़ीकरण और बिलासपुर रेलवे क्रॉसिंग अंडर ब्रिज का काम पास हो चुका है। इन परियोजनाओं से श्रीनगर,शिवानंद, गुढ़ियारी सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
गोपी जी ने बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने श्रद्धालुओं के प्रतिनिधित्व करते हुए कहा, “हम सब प्रभु श्रीरामजी से आशीर्वाद लेने जा रहे हैं ताकि समाजहित के कार्य समय पर और अच्छे ढंग से पूरे हो सकें। हम यह प्रार्थना भी करेंगे कि हमें निरंतर जनसेवा करने की शक्ति मिलती रहे।”
यात्रा का उद्देश्य केवल दर्शन करना नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास और सामाजिक उत्थान की राह में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना भी है। टीम के सदस्यों का मानना है कि श्रीराम के आशीर्वाद से न केवल शहर की अधूरी परियोजनाएं पूरी होंगी, बल्कि धार्मिकता और सामाजिक समरसता भी और मजबूत होगी।









