Home चर्चा में सुकमा में बसों की कड़ी जांच, नियमों का पालन न करने वालों...

सुकमा में बसों की कड़ी जांच, नियमों का पालन न करने वालों पर त्वरित कार्रवाई

59
0

सुकमा संवाददाता – दीपक पोडियामी 

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि, जिला प्रशासन का अभियान जारी

सुकमा/ यात्रियों की सुरक्षा और सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए यात्री बसों की व्यापक जांच अभियान चलाया। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी श्री एस.बी. रावटे के नेतृत्व में बुधवार को सुकमा मुख्यालय में बसों के दस्तावेज, फिटनेस, बीमा, फर्स्ट एड किट और रेट लिस्ट की बारीकी से जांच की गई।

जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित बस संचालक पर 10,000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया और सुधार के लिए निर्देश दिए गए। साथ ही नियमानुसार परमिट टैक्स 90 हजार 500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान सुनिश्चित कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कहीं से भी लापरवाही की शिकायत मिलती है, तो प्रशासन तत्काल कार्रवाई करेगा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि सभी यात्री बसें नियमों के अनुरूप चलें और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here