आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग –आरंग मंडल के पूर्व मंडल मंत्री युवा पंच ग्राम पंचायत गुल्लू अशोक यादव केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा 4 सितंबर को जीएसटी में लाए गए बदलावों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,वित मंत्री निर्मला सीतारमण जी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा जी तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी का आभार व्यक्त किया।यादव ने चर्चा करते हुए कहा कि जीएसटी बदलाव से विशेष रूप में महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ होगा और उसके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।मोदी सरकार हर वर्ग को ध्यान रखते हुए यह बदलाव किया है,हर भारतवंशी इससे प्रभावित होगा।उन्होंने कहा कि सेनेटरी नैपकिन,साबुन,शैंपू,टूथपेस्ट,पाउडर आदि जैसे उत्पाद अब केवल 5 प्रतिशत के अंतर्गत आयेंगे।इसमें वो वस्तुएं अधिक किफायती होगी व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा योजनाएं अब पूर्णतः कर मुक्त की गई हैं।इसमें महिलाओं के परिवार और स्वयं की सुरक्षा और आसान होगी। ब्यूटी पार्लर,सैलून और योग केंद्रों जैसी सेवाएं अब केवल 5 प्रतिशत कर दी गई हैं।इसमें ग्रामीण कारीगरों और ग्रामीण क्षेत्रों की उद्यमी महिलाएं को बाजार में प्रतिस्पर्धा और रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी।पैकेज्ड फूड दूध,पनीर रोटी मक्खन चॉकलेट आदि जैसे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों पर अब 0 प्रतिशत या 5 प्रतिशत जीएसटी लागू है।इसमें घर परिवार का खर्च घटेगा और महिलाओं को घरेलू बजट में राहत मिलेगी।









