लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर सरगुजा।।
थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट एवं गिरफ़्तारी वारंट किया गया तामिल।
आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश। जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना छेत्र मे लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों कों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, इसी क्रम मे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा प्रकरण क्रमांक 30/24 धारा 294, 323, 506, 324 भा. द. वि. 3(2) (V- क) एससी/एसटी एक्ट एवं प्रकरण क्रमांक 48/24 धारा 331(6), 296, 351(3), 118(1)बी. एन. एस एवं 3-(2) (V- क) एससी/एसटी एक्ट के माममे मे फरार चल रहे आरोपी टिभु उर्फ़ सजनलाल आत्मज तेजलाल विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष साकिन पूहपुटरा थाना लखनपुर के प्रकरण मे उपस्थित नही रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का अलग अलग स्थाई वारंट एवं गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया था, आरोपी कों न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट एवं गिरफ़्तारी वारंट के अनुसार थाना लखनपुर पुलिस टीम के प्रयास से 01 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटी कों पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।
स्थाई वारंट की तामिली मे थाना लखनपुर से निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, प्रधान आरक्षक प्रवीणचंद तिवारी, आरक्षक विजय पैकरा, जगेश्वर बघेल सक्रिय रहे।।









