Home चर्चा में एन एच एम् कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर...

एन एच एम् कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता को सौंपा ज्ञापन

15
0

दंतेवाड़ा –

छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जा रहा हैं जिस हेतु एन.एच.एम. कर्मचारी संघ ज़िला इकाई दंतेवाड़ा के द्वारा आज सवाल रैली के माध्यम से भाजपा कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता को अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा | जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने संघ के पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुना एवं उनकी मांगो को लेकर शासन प्रशासन से विचार विमर्श कर जो संभव प्रयास होगा वो करने का आश्वासन दिया |

श्री गुप्ता ने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री बेहद संवेदनशील है हर वर्ग की चिंता कर रहे है,आप सभी की समस्याओं पर भी सरकार जो उचित होगा वो तत्परता के साथ विचार विमर्श करेगी इसमें कोई संदेह नहीं है | इस दौरान ज़िला उपाध्यक्ष सत्यनारायण महापात्र, मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, मंडल महामंत्री मोहन ठाकुर ,मंडल कोषाध्यक्ष गौतम भाटी एवं पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here