चर्चा में

कलेक्टर ने खेल संघ के पदाधिकारियों एवं खेल अधिकारियों के साथ की बैठक

कलेक्टर ने खेल संघ के पदाधिकारियों एवं खेल अधिकारियों के साथ की बैठक

जिले में संचालित खेलों के तैयार करें कैलेण्डर…कलेक्टर

उत्कृष्ट खिलाड़ियों का किया जाएगा सम्मान

मनेन्द्रगढ़

जिले में खेलों के विकास एवं अधोसंरचना को विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डी.राहुल वेंकट ने सभा कक्ष में जिले के खेल अधिकारी, कोच, सहायक कोच, व्यायाम शिक्षक तथा खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने बताया कि जिले में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केन्द्र की स्थापना किया जाना प्रस्तावित है। इसके बाद उन्होंने जिले में संचालित होने वाली खेल गतिविधियों के बारे में चर्चा करते हुए मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी में जितने भी स्टेडियम ग्राउण्ड है उनकी सूची तैयार करने तथा उनका चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। जिससे भविष्य में आउट डोर गेम जैसे खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और फुटबॉल तथा इनडोर गेम कैरम, लूडो, शतरंज, टेबल टेनिस, स्क्रैबल, बैडमिंटन तथा एथलेटिक्स खेल जैसे ट्रैक और फील्ड, रीले रेस, रोड रनिंग, क्रॉस कंट्री रनिंग और रेस वॉकिंग प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है उनके लिए अधोसंरचना तैयार किया जा सके। जिले के खिलाड़ी संभाग स्तर, राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेते है तो ऐसे खिलाड़ियों की जानकारी तैयार करें। जिले में जितने भी प्रकार खेल प्रतियोगिता होती है चाहे वह सामूहिक हो या एकल हो, सभी खेलों के खेल कैलेण्डर की जानकारी होनी चाहिए, जिससे जिले में कौन सी प्रतियोगिता कब और कहां पर आयोजित हो रही है की जानकारी रहे। उन्होंने जिले में खेल प्रतियोगिता आयोजित करने वाली संस्थाओं को साल में 2 से 3 बार प्रतियोगिता आयोजन कराने कहा। उन्होंने 15 अगस्त, 26 जनवरी तथा खेल दिवस 29 अगस्त जैसे अवसरों पर मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए कहा। इस दौरान मार्शल आर्ट तथा पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ियों के द्वारा सामग्री एवं जिम की मांग की।

इस दौरान खेल अधिकारी गोपाल सिंह, उतरा चेलकर, आशीष अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह रैना, धर्मेन्द्र दास, अजय कुमार चैहान, शैलेष कुमार जैन, नरोत्तम शर्मा, गोपाल दास, कमल सिंह नाथ, शिव कुमार चैधरी, संजीदा खातून, सलिता पनाड़िया, विनय राय, असजद रजा, धर्मराज यादव, अनिता तिर्की, निलेश खलखो, रमेश सिंह, सुमित कुमार जायसवाल, बलराम त्रिपाठी, प्रकाश भगत, किशोर कुमार साहू, गोविन्द कुमार, हितेश कुमार, रणधीर ठाकुर, जोय कश्यप, पूरम कश्यप, रामदेव सहित खेल से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

(न्यूज़ 36गढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव)

News36garh Reporter

Recent Posts

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की योजनाओं की समीक्षा

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि लोगों का काम…

2 hours ago

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की धुरी : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बच्चों को शिक्षा अर्जन…

2 hours ago

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

न्यूज़36 गढ़  संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक एवं उपाधियां आपकी उपलब्धियां,…

2 hours ago

गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक से 1 किलो 224ग्राम गांजा जप्त

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी के…

2 hours ago

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मजयंति पर भाजपाई ने डाला जीवनी पर प्रकाश

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती दिवस भाजपा मंडल धमतरी द्वारा मनाया…

2 hours ago

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर भाजपा ने किया नमन

सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम //अंबिकापुर// जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के पितृ पुरुष डॉ…

2 hours ago