संवाददाता – निलेश सिंह
गौरेला:
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर एक दिवसीय प्रवास पर गौरेला पेंड्रा मरवाही पहुंच रहे है जो विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का यह जिला जीपीएम का पहला प्रवास कार्यक्रम है जिसमें वह 11 सितंबर को पहुंचेंगे जिसकी पूरी तैयारी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई है, प्रदेश अध्यक्ष जिले के सभी मंडलों का दौरा करते हुए कार्यकर्ताओं और किसानों भाइयों से मुलाकात करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा आलोक ठाकुर, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।









