कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज 36गढ़:– बालको थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगांव ग्राम के आश्रित ग्राम डोंगाघाट में दारू गांजा बंद कराने बाबत् के लिए पुलिस अधीक्षक को आवेदन पत्र दिए गांव वालों का कहना है कि गांव में अधिक मात्रा में दारू बनाया जाता है, जिसके कारण और छोटे बच्चे दारू, गांजा पीकर बर्बाद हो रहे है।
गांव वालों ने पुलिस अधीक्षक को उचित कार्यवाही करने के लिए निवेदन किया गया,
महिलाओं ने बताया कि गाँव में शराब की वजह से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। जिनका परिजन मजदूरी करके घर का भरण-पोषण कर रहे थे, वे शराब की लत में फँसकर बच्चों की पढ़ाई, घर के अन्य खर्च आदि में भी अक्षम हो रहे हैं। इसके अलावा शराब पीने वालों के कारण झगड़े-फसाद भी बढ़ रहे हैं, जिससे गाँव का सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है।
महिलाओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि गाँव में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण रोक लगाई जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित व स्वस्थ वातावरण में , उन्होंने कहा कि समाज की आधी आबादी जब अपने हक के लिए इतनी मजबूती से खड़ी हो जाती है तो बदलाव अवश्य आता है। जिला प्रशासन तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
महिलाओं के इस प्रयास से गाँव में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भी महिलाओं के इस कदम का समर्थन किया है। उम्मीद की जा रही है कि यह मुहिम गाँव को नशामुक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।









