Home चर्चा में भारतीय जनता पार्टी मण्डल पेण्ड्रा ग्रामीण में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला सम्पन्न हुआ

भारतीय जनता पार्टी मण्डल पेण्ड्रा ग्रामीण में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला सम्पन्न हुआ

47
0

पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप 
भारतीय जनता पार्टी मण्डल पेण्ड्रा ग्रामीण के अन्तर्गत ग्राम बचरवार के सामुदायिक भवन में मण्डल स्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यशाला सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी सम्मानीय श्री राकेश चतुर्वेदी जी एवं सहप्रभारी सम्मानीय श्री दिनेश मराबी जी उपस्थित रहे। प्रभारी के द्वारा बताया गया कि 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मनाना है, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित होगी। कार्यशाला को जिला मंत्री सम्मानीय श्री छोटेलाल सोनी जी ने भी सम्बोधित किए। कार्यशाला में जिला कार्यसमिति सदस्य निर्मल यादव,मण्डल अध्यक्ष राजकुमार पुरी, अशोक साहू, सत्यवती गंधर्व,गर्वदीप साहू, जीवन राठौर, मोतीलाल राठौर,जुगन नेटी, संजय वासुदेव, मनीष सोनी, कमलेश वाकरे, बहादुर साहू हितेंद्र राठौर उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन मण्डल महामंत्री -हेमराज राठौर के द्वारा किया गया एवं आभार जुगन नेटी के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here