Home मुख्य ख़बरें रायगढ़ में सनसनी: पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या, घर की बाड़ी...

रायगढ़ में सनसनी: पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या, घर की बाड़ी से मिला चारों का शव

619
0

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खरसिया थाना क्षेत्र के ठूसकेला राजीव नगर में पति, पत्नी और उनके दो बच्चों के शव घर की बाड़ी से बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, चारों की हत्या कर शवों को मिट्टी में दबा दिया गया था। घटना की पुष्टि रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल ने की है।

ग्रामीणों ने आज सुबह घर से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड ने जांच शुरू की तो बाड़ी से एक ही परिवार के चार शव निकले। मृतकों की पहचान बुधराम सिंग, उनकी पत्नी यशोदा, बेटी शिवाली और बेटा अरविंद के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि परिवार पिछले 4–5 दिनों से लापता था। शवों से बदबू आने लगी थी जिसके बाद मामला उजागर हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस जघन्य हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here