Home बीजापुर मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता, 2 नक्सलियों को किया ढेर, मौके...

मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता, 2 नक्सलियों को किया ढेर, मौके से शव और हथियार बरामद

152
0

दंतेवाड़ा संवाददाता – रिकेश्वर राणा 

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में हथियार समेत 02 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।

मौके से .303 रायफल सहित अन्य हथियार एवं बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

इस अभियान के दौरान 12/09/2025 की सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 02 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही मौके से 303 रायफल सहित अन्य हथियार , विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।

चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ऑपरेशन पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here