Home मुख्य ख़बरें दिल्ली हाईकोर्ट को बम धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

दिल्ली हाईकोर्ट को बम धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

54
0

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बम धमकी वाले ईमेल का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट को एक संदिग्ध ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर के अलग-अलग हिस्सों में, विशेषकर जजों के चैंबर में, तीन विस्फोटक रखे गए हैं। ईमेल में यह भी चेतावनी दी गई कि दोपहर की नमाज के बाद धमाका किया जाएगा और 2 बजे तक परिसर खाली कर देने को कहा गया।

तत्काल खाली कराया गया परिसर

ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और हाईकोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। जजों, वकीलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की गहन तलाशी ले रहे हैं।

पहले भी मिल चुकी हैं फर्जी धमकियां

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ईमेल की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि यह संदेश किसी वीपीएन के जरिए भेजा गया हो सकता है। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली के कई स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें से ज्यादातर फर्जी पाई गई थीं। हाल ही में मुख्यमंत्री सचिवालय और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को भी धमकी भरे ईमेल मिले थे।

साइबर जांच जारी

पुलिस का कहना है कि यह धमकी भी फर्जी हो सकती है, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा रहा। साइबर सेल ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट परिसर में किसी भी खतरे को टालने के लिए चौकसी बरत रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here