दंतेवाड़ा संवाददाता – रिकेश्वर राणा
दंतेवाड़ा – बारसूर-गीदम मार्ग पर उपेट के पास एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो पुरुष और एक महिला सवार थे।
दुर्भाग्य से ट्रैक्टर के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद वहां से गुजर रहे यात्रियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला।
मृत महिला और दोनों घायलों को तत्काल बारसूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किया गया रेफर।
बारसूर थाना क्षेत्र की घटना।









