Home चर्चा में बस्तर आर्ट गैलरी में डॉ. शांति पांडे की चित्रकला प्रदर्शनी आज से

बस्तर आर्ट गैलरी में डॉ. शांति पांडे की चित्रकला प्रदर्शनी आज से

13
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 
जगदलपुर। बस्तर आर्ट गैलरी में बस्तर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति पांडे द्वारा निर्मित चित्रकलाओं की प्रदर्शनी का आयोजन 13 सितंबर से 17 सितंबर तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ 13 सितंबर को 11 बजे होगा।
डॉ शांति पांडे स्त्रीरोग विशेषज्ञ के रूप में पूरे बस्तर संभाग के लिए एक जाना पहचाना नाम है, वे बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्र में आज भी सेवाएं दे रही हैं । एक डॅाक्टर के अंदर छिपी चित्रकला को उन्होंने सबके सम्मुख प्रस्तुत करने का निश्चय किया है। इसकी प्रस्तुति के लिए अंजलि बेहार सीरीज ऑफ एग्जीक्यूटिव एग्जीबिशन कला अर्चना स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।विदित हो कि डॉक्टर शांति पांडे बस्तर की जितनी कुशल स्त्री रोग चिकित्सक रही हैं, उतनी ही कुशल चितेरी भी हैं। चित्रकला के शौक ने उन्हें एक अच्छा खासा कलाकार बना दिया है। डॉ शांति पांडे से हुई चर्चा में उन्होंने बताया कि चित्रकला का उन्होंने कहीं से कोई ऐसा कोर्स नहीं किया है। अपने शौक के लिए चित्रों को अपनी कल्पना के अनुसार केनवास पर उकेरती रही हैं। इसी शौक के कारण आज उनके पास एक बड़ा कलेक्शन हो गया है, जिसे लोगों ने बस्तर आर्ट गैलरी में सभी के लिए प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया, इस हेतु एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने बस्तर के कला प्रेमियों से आह्वान किया है कि वे 13 से 17 सितंबर तक संध्या 5 से रात्रि 9 बजे तक बस्तर आर्ट गैलरी में पहुंचकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here