Home मुख्य ख़बरें “जीतेगा बिहार, चमकेगा बिहार”: सोनू सूद की पोस्ट से सियासी हलचल, आज...

“जीतेगा बिहार, चमकेगा बिहार”: सोनू सूद की पोस्ट से सियासी हलचल, आज बड़ी घोषणा के संकेत

225
0

बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। सोनू सूद ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा जीतेगा बिहार चमकेगा बिहार 13 सितंबर को बड़ी घोषणा करूंगा। इस एक लाइन ने सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू कर दिया है।

इस पोस्ट के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या सोनू सूद अब राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं? क्या वे किसी पार्टी से जुड़ेंगे या फिर बिहार में कोई बड़ा सामाजिक अभियान शुरू करने वाले हैं? हालांकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी लोकप्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए हर संभावना पर चर्चा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here