बीजापुर। जिले के बासागुड़ा और गंगालूर थाना क्षेत्र की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में दो नक्सली मार गिराए गए, जिनकी पहचान हिड़मा पोडियम (34 वर्ष) और मुन्ना मड़कम (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
हिड़मा पोडियम पीपीसीएम कंपनी नंबर-02 से जुड़ा हुआ था, जबकि मुन्ना मड़कम कंपनी नंबर-01 का सदस्य था। सुरक्षा बलों ने मौके से एक .303 रायफल, 12 बोर बंदूक, जिंदा कारतूस, बैटरी, वायर, स्कैनर सेट और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की है।

अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में नक्सल गतिविधियों को कमजोर करने में मदद मिलेगी और आगे भी अभियान जारी रहेगा।









