दंतेवाड़ा संवाददाता – रिकेश्वर राणा
दंतेवाड़ा/किरंदुल।
आज दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चैतराम अटामी ने किरंदुल नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया, विशेषकर मटन मार्केट क्षेत्र का जायजा लिया, जहाँ हाल ही में आई बाढ़ से जलभराव एवं गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी |

विधायक चैतराम अटामी ने मौके पर उपस्थित होकर जल निकासी व्यवस्था का गहन निरक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे यथाशीघ्र एवं युद्धस्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने साफ-सफाई और जल निकासी संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात भी कही।इसके उपरांत विधायक चैतराम अटामी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक चैतराम अटामी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की त्वरित सहायता की जाए और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को शीघ्र पूरा किया जाए।विधायक चैतराम अटामी ने कहा की आपदा की घड़ी में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि हर संभव सहयोग के लिए तत्पर हैं और आपके साथ है ।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष किरंदुल विजय सोढ़ी समेत भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।










